नई दिल्ली,02 जुलाई(आरएनएस)। भारत और जापान के बीच गुरुवार को कई अहम द्विपक्षीय समझौते हुए. इस दौरान दोनों देशों के बीच हुए वार्षिक सम्मेलन के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के अलावा फार्मा सेक्टर से जुड़े समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए गए.
इसके बाद पीएम मोदी और जापान की पीएम ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने जापान की पीएम सनाए तकाइची को अपनी छोटी बहन बताया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा मेरी छोटी बहन, प्रधानमंत्री सनाए तकाइची, दोनों प्रतिनिधिमंडलों के सम्मानित सदस्य, मीडिया के सदस्य, नमस्कार और कोनिचिवा (इसका मतलब जापानी भाषा में हैलो होता है).
पीएम मोदी ने कहा कि भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए पीएम तकाइची की भारत की पहली यात्रा पर उनका स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है. वह जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं. इसके साथ ही एक दूरदर्शी और व्यापक रूप से सम्मानित नेता भी हैं. वे नारा प्रांत से आती हैं, जो भारत और जापान की साझा बौद्ध विरासत का एक प्रमुख केंद्र है.
पीएम मोदी ने कहा, हम प्रधानमंत्री सनाए तकाइची के साथ खास रणनीतिक और ग्लोबल पार्टनरशिप का नया अध्याय शुरू कर रहे हैं. भारत और जापान दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हैं, एक स्वतंत्र, समृद्ध और नियमों पर आधारित इंडो-पैसिफिक हमारी प्राथमिकता है.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

