रायपुर,02 जुलाईं (आरएनएस)। राजधानी रायपुर में डायल-112 में तैनात एक आरक्षक को ड्यूटी में लापरवाही और अमर्यादित व्यवहार के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) उमेश प्रसाद गुप्ता ने निलंबन आदेश जारी किया है।जारी आदेश के अनुसार, 30 जून 2026 की रात करीब 11 बजे सिटी सेंटर मॉल के सामने सर्विस रोड पर कार और बाइक के बीच सड़क दुर्घटना की सूचना डायल-112 को प्राप्त हुई थी। आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद डायल-112 में तैनात आरक्षक संदीप शर्मा घटनास्थल पर विलंब से पहुंचे। इतना ही नहीं, मौके पर उनका व्यवहार भी अमर्यादित पाया गया।प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त ने आरक्षक संदीप शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र, रायपुर संबद्ध कर दिया है।आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि के दौरान आरक्षक को नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

