(दुर्ग)बेटी की शादी के लिए क्कस्न निकालने में मांगी घूस,PF ने बिजली विभाग के सहायक ग्रेड-2 को 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा
दुग,02 जुलाईं (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो(ACB)ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत यांत्रिकी विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने ही विभाग के एक कर्मचारी से भविष्य निधि (PF) की राशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था।जानकारी के अनुसार, विद्युत यांत्रिकी विभाग में कार्यरत एक बाबू ने अपनी बेटी की शादी के लिए अपने भविष्य निधि (PF) खाते से 5 लाख रुपये निकालने का आवेदन दिया था। आरोप है कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर राशि जारी कराने के बदले सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।रिश्वत की मांग से परेशान कर्मचारी ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो ACB से की। शिकायत का सत्यापन करने के बादCB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बादACBने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पूछताछ और अन्य वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई को राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

