बिलासपुर,02 जुलाईं (आरएनएस)। बिलासपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘चेतना विरुद्ध नशाअभियान के तहत सीपत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 8 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में 2 जुलाई 2026 को सीपत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम भिल्मी में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी शेखर वर्मा (22 वर्ष), निवासी ग्राम भिल्मी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर के कब्जे से 8 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1,600 रुपये बताई गई है।पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।सीपत पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

