सिरसा 2 जुलाई (आरएनएस)। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में जिला राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने स्थानीय लघु सचिवालय में आमजन की शिकायतें सुनी। समाधान शिविर में कुल 22 शिकायतें आई।
उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनते हुए विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों के प्रति संबंधित विभाग जवाबदेह है और समयबद्ध ढंग से समस्या का निराकरण किया जाना चाहिए। समाधान शिविर में कोई भी व्यक्ति शिकायत दें, तो उसे यह भी बताया जाए कि उसकी शिकायत किस विभाग के पास जा रही है। जब भी शिकायत आए तो संबंधित विभाग उस पर तत्काल संज्ञान लें और समस्या के निपटारे की जानकारी शिकायतकर्ता को दी जानी चाहिए। गौरतलब है कि जिला व उपमंडल स्तर पर सोमवार व वीरवार को सुबह दस से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिसमें कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को प्रशासन के समक्ष रख सकता है।
सिरसा, 02 जुलाई फोटो:10
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

