डॉ. राजेश गोदारा की अगुआई में नए सत्र की शुरुआत, चिकित्सकों को किया सम्मानित
सिरसा 2 जुलाई (आरएनएस)। चिकित्सक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब सिरसा आस्था की ओर से मेगा मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। जनपद 321-ए3 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संजय गांधी के आह्वान पर आयोजित इस शिविर के माध्यम से नवनिर्वाचित जोन-ढ्ढढ्ढढ्ढ (शिखर) के जोन चेयरपर्सन लायन डॉ. राजेश गोदारा ने नए लायनिस्टिक वर्ष की शुरुआत सेवा कार्य से की। शिविर में करीब 100 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।
कैंप में डॉ. रक्षित अग्रवाल, डॉ. निकिता अग्रवाल और डॉ. लक्ष्मी प्रिया ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक सलाह दी। चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर जांच करवाने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन चंद्रशेखर मेहता मुख्य अतिथि रहे, जबकि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन हरदीप सरकारिया गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन पुनीत बंसल, रीजन चेयरमैन लायन तरसेम गोयल, लायन रवि मोंगा और लायन विकास मेहता ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
इस अवसर पर लायंस क्लब सिरसा आस्था और लायंस क्लब सिरसा जोत की ओर से चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में सभी चिकित्सकों को सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर समाज के सच्चे सेवक हैं, जो अपने ज्ञान और समर्पण से लोगों को नया जीवन देने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में लायंस क्लब सिरसा आस्था, लायंस क्लब सिरसा जोत, लायंस क्लब सिरसा लोकक्षित तथा लायंस क्लब सिरसा यूनिक के पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

