लखनऊ,(आरएनएस ) 2 जुलाई 2026। राजधानी के मडिय़ांव थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और युवक बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे मडिय़ांव थाना क्षेत्र स्थित एकता पब्लिक स्कूल, प्रीति नगर के पास गोली चलने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिली। सूचना मिलते ही मडिय़ांव थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाए और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि प्रीति नगर निवासी कौशल पांडे अपने कुछ साथियों के साथ स्कूल के पास खड़ा था। इसी दौरान आशुतोष तिवारी और गौरव बाजपेयी मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने कौशल पांडे को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी और कौशल पांडे सुरक्षित बच गया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।फायरिंग की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज, थाना प्रभारी मडिय़ांव और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी।पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुरानी रंजिश सहित अन्य संभावित कारणों को भी जांच के दायरे में रखा गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
Login
What's Hot
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

