रांची/मांडर 2 जुलाई (आरएनएस)। मांडर स्थित बीआरसी परिसर में आयोजित ‘भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी प्रतिभा सम्मान समारोह-2026Ó में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 231 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की तथा पूर्व मंत्री बंधु तिर्की मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कल्याण विभाग की ओर से चयनित विद्यार्थियों के बीच साइकिलों का भी वितरण किया गया। अपने संबोधन में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से मांडर विधानसभा क्षेत्र में प्रतिभाओं को सम्मानित करने की परंपरा लगातार जारी है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को नई पहचान और आगे बढऩे की प्रेरणा मिल रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन निर्माण का सबसे मजबूत आधार है और विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम तथा सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढऩा चाहिए। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और नई शिक्षा नीति के कारण ग्रामीण छात्रों के सामने आने वाली चुनौतियों का भी उल्लेख किया। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि मांडर विधानसभा में प्रतिभा सम्मान की यह पहल आज एक प्रेरणादायी परंपरा बन चुकी है। उन्होंने बताया कि इस मंच से सम्मानित कई विद्यार्थी आज विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हैं। उन्होंने 12 जुलाई को आयोजित होने वाली विधानसभा स्तरीय ग्रामीण प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा की भी जानकारी दी।समारोह में शिक्षाविदों, विद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकों, अभिभावकों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
Login
What's Hot
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

