रांची: हेहल स्थित ललित नारायण मिश्रा कॉलोनी में ओडिगोशुब एवं एक्ट्रियल सर्विस एलएलपी के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। गणेश पूजा एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आयोजित समारोह में शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य, अनुसंधान और मीडिया जगत से जुड़े कई गणमान्य अतिथि एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्थापक कृष्णा यादव ने कहा कि यह नया कार्यालय केवल एक कार्यस्थल नहीं, बल्कि वैज्ञानिक उत्कृष्टता, नवाचार, रोजगार सृजन और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति संस्था की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य शिक्षा, अनुसंधान, उद्योग और स्वास्थ्य सेवाओं को एक साझा मंच पर लाकर युवाओं को सशक्त बनाना, नवाचार को बढ़ावा देना तथा झारखंड को बायोटेक्नोलॉजी एवं क्लिनिकल रिसर्च के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि ओडिगोशुब एवं एक्ट्रियल सर्विस एलएलपी विज्ञान, कौशल विकास और नैतिक पेशेवर सेवाओं के माध्यम से ‘विकसित भारतÓ के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह में परिवार की गरिमामयी उपस्थिति भी आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर बली यादव, संस्थापक कृष्णा यादव, लव यादव एवं कुश यादव उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि परिवार के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और निरंतर सहयोग ने संस्था की स्थापना एवं विकास की यात्रा को मजबूत आधार प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई
Login
What's Hot
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

