शनाया कपूर के लिए बॉलीवुड का सफर कुछ खास साबित नहीं हुआ। उनकी डेब्यू फिल्म आंखों की गुस्ताखियां (2025) फ्लॉप निकल गई। आदर्श गौरव के साथ सर्वाइवल फिल्म तू या मैं भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। ताजा अपडेट है कि अभिनेत्री तीसरी फिल्म के लिए दक्षिण सिनेमा का रुख करने की तैयारी कर रही हैं। साल 2021 की जॉम्बी कॉमेडी फिल्म जॉम्बी रेड्डी के सीक्वल से अभिनेत्री तेलुगु फिल्म जगत में डेब्यू कर सकती हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, जॉम्बी रेड्डी के सीक्वल में शनाया के साथ तेजा सज्जा मुख्य किरदार में नजर आएंगे। तेजा को हनु-मान (2024) और मिराई (2025) जैसी फिल्मों ने जबरदस्त सफलता दिलाई है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री ने फिल्म की शूटिंग का एक छोटा शेड्यूल भी पूरा कर लिया है। हालांकि परियोजना से जुड़ी आधिकारिक घोषणा अब तक नही की गई है। यह अलग बात है कि शनाया के फैंस उनके साउथ में डेब्यू को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
यह पहली दफा नहीं है, जब शनाया का नाम साउथ की किसी फिल्म से जुड़ रहा हो। इससे पहले, उन्हें मोहनलाल की फिल्म वृषभा में शामिल करने का ऐलान किया गया था। नंद किशोर के निर्देशन में बन रही इस परियोजना को एकता कपूर के प्रोडक्शन का समर्थन मिला था। शनाया इस पैन-इंडिया फिल्म की शूटिंग के शुरुआती चरण में शामिल भी हुई थीं, लेकिन फिर खबरें आईं कि तारीख संबंधी समस्याओं के कारण वह फिल्म से अलग हो गईं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

