सामंथा रुथ प्रभु ने बॉक्स ऑफिस पर वो कर दिखाया है, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की थी। उनकी हालिया रिलीज फिल्म मां इंटी बंगारम सिनेमाघरों में ऐसी आंधी लाई कि तेलुगू सिनेमा का 17 साल पुराना एक महा-रिकॉर्ड ताश के पत्तों की तरह ढह गया। इसने अनुष्का शेट्टी की साल 2009 की ब्लॉकबस्टर अरुंधति को पछाड़कर इतिहास रच दिया है। अब सामंथा की ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलूगू महिला प्रधान फिल्म बन गई है।
सामंथा की फिल्म मां इंटी बंगारम से पहले अनुष्का शेट्टी की 2009 में आई फिल्म अरुंधति को तेलुगू सिनेमा में महिला-प्रधान फिल्मों के लिए सबसे बड़ा पैमाना माना जाता था। उस दौर में, जहां सिर्फ अभिनेताओं का बोलबाला था, अनुष्का ने अपनी दमदार और अनोखी भूमिकाओं से इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई थी, लेकिन अब सामंथा की मां इंटी बंगारम ने अनुष्का के उस 17 साल पुराने ऐतिहासिक रिकॉर्ड को पूरी तरह से तोड़ दिया है।
सामंथा की ये फिल्म 19 जून को रिलीज हुई थी। इसने दुनियाभर में 83 करोड़ और भारत में 50 करोड़ की बंपर कमाई कर ली है। इसके साथ ही ये तेलुगू सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान फिल्म बन गई है। सामंथा के प्रोडक्शन हाउस त्रालाला मूविंग पिक्चर्स ने इस ऐतिहासिक सफलता की पुष्टि की है, जिसके बाद से प्रशंसक बेहद गर्व के साथ सामंथा को क्वीन और सुपरस्टार कहकर बधाई दे रहे हैं।
कोडी रामकृष्ण की फिल्म अरुंधति ने अनुष्का शेट्टी के दम पर दुनियाभर में 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर लंबे समय तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान तेलुगू फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम रखा। अब मां इंटी बंगारम ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि, महानती ने 75 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी, लेकिन उसमें कीर्ति सुरेश के साथ दुलकर सलमान, सामंथा और विजय देवरकोंडा समेत कई बड़े सितारे भी अहम भूमिकाओं में थे।
सामंथा की मां इंटी बंगारम ने सिर्फ तेलुगू सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया है, वहीं कल्याणी प्रियदर्शन की मलयालम फिल्म लोकाह: चैप्टर 1- चंद्रा ने न सिर्फ अपनी इंडस्ट्री, बल्कि पूरे साउथ इंडिया (तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ सबको मिलाकर) में सबसे ज्यादा 300 करोड़ की कमाई करने वाली महिला-प्रधान फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है यानी सामंथा की फिल्म तेलुगू में नंबर-1 है और लोका पूरे दक्षिण भारतीय सिनेमा में नंबर-1 है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

