रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर अब जापान के सिनेमाघरों में धूम मचाती दिखेगी। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी का ऐलान कर दिया है। साथ में रिलीज की तारीख भी बताई है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह एक जासूस एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो 5 दिसंबर, 2025 में रिलीज हुई थी। वर्ल्डवाइड 1,354 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार करते हुए इसने हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में अपनी जगह बनाई है।
धुरंधर की रिलीज से पहले, रणवीर ने एक वीडियो संदेश ऑनलाइन साझा किया और जापान के दर्शकों तक इसके पहुंचने पर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि फिल्म 10 जुलाई, 2026 से जापान के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। बता दें, धुरंधर में रणवीर के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त जैसे सितारे मौजूद हैं। इसकी दूसरी कड़ी धुरंधुर: द रिवेंज मार्च, 2026 में रिलीज हुई और अब जियोहॉटस्टार पर मौजूद है।
सैकनिल्क के मुताबिक, जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड एसएस राजामौली की आरआरआर के नाम है, जिसने जापान में करीब 2.42 बिलियन येन यानी करीब 139.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके बाद दूसरे नंबर पर रजनीकांत की मुथु 23.39 करोड़ रुपेय और तीसरे पर बाहुबली 2 करीब 17.61 करोड़ रुपये है.
फिल्म की कहानी एक भारतीय जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बेहद संवेदनशील मिशन को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान में आतंकी नेटवर्क में घुसपैठ करता है. अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गजों से सजी यह फिल्म अब जापान में नया इतिहास रचने को बेताब है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

