वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की पहल फीमेल लीड फिल्म अल्फा साल की मच अवेटेड फिल्म है और ये इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली है. वहीं आलिया भट्ट स्टारर इस स्पाई-एक्शन फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और प्री टिकट सेल के शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि थिएटर में रिलीज से पहले ही इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. चलिए यहां जानते हैं अल्फा ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई कर डाली है?
अल्फा की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है और इसी के साथ फिल्म की खूब प्री टिकट सेल हो रही है. सैकनिल्क के शुरुआती एडवांस बुकिंग आंकड़ों के मुताबिक अल्फा ने भारत में 10 हजार 293 हिंदी (2डी) शो के जरिए अपने पहले दिन के लिए 41.06 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं ब्लॉक की गई सीटों को मिलाकर, फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग की कमाई फिलहाल 1.52 करोड़ है.
बता दें कि इस फिल्म को प्री टिकट सेल में महाराष्ट्र से सबसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. यहां ब्लॉक की गई सीटों सहित इसने 34.76 लाख की एडवांस बुकिंग की है. इसके बाद दिल्ली का नंबर है, जहां इस फिल्म ने 34.35 लाख की बुकिंग की है जबकि गुजरात ने फिल्म की रिलीज से पहले की कमाई में 10.66 लाख का कॉन्ट्रिब्यूशन दिया है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मौजूदा ट्रेंड्स और शुरुआती अनुमानों के आधार पर, अल्फा के भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 7 से 8 करोड़ (नेट) की कमाई करने की उम्मीद है. हालांकि ये आंकड़े किसी फ्रैंचाइजी फिल्म के लिए खास ओपनिंग नहीं है, लेकिन अभी भी स्पॉट बुकिंग (मौके पर टिकट खरीदने) की गुंजाइश है. वहीं अगर इसे पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है तो इसके पहले दिन के कलेक्शन में इजाफे की उम्मीद है. देखने वाली बात होगी कि क्या ये डबल डिजिट में ओपनिंग कर पाएगी या नहीं?
अल्फा वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली ऐसी एक्शन फिल्म है जिसमें मुख्य भूमिका में कोई महिला है. पिछले कुछ सालों में, यह सिनेमैटिक यूनिवर्स एक था टाइगर, टाइगर जि़ंदा है, वॉर और पठान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ आगे बढ़ा है. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म कर पाती है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

