पेशावर,03 जुलाई। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई है, जबकि एक पुलिसकर्मी घायल है। घटना के बाद अज्ञात बंदूकधारी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं हमले के बाद पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। पुलिस का कहना है कि अज्ञात आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की और फिर वह फरार हो गए। फिलहाल घटना में शामिल लोगों को पकडऩे की कोशिश की जा रही है। वहीं मामले की जांच भी की जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में पुलिस की रूटीन पेट्रोलिंग टीम पर अज्ञात बंदूकधारियों ने फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में एक सीनियर अधिकारी समेत दो पुलिसकर्मी मारे गए। वहीं एक अन्य पुलिसकर्मि गंभीर रूप से घायल हो गया। आतंकवादियों ने गुरुवार देर रात अफगान सीमा के पास खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मोहमंद जिले में पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर घात लगाकर हमला किया।
पुलिस के अनुसार, यह हमला लोअर मोहमंद सब-डिविजन के मचनी अकरब दाग इलाके में हुआ, जहां अज्ञात हमलावरों ने पुलिस की मोबाइल पेट्रोलिंग टीम पर घात लगाकर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस फायरिंग में एक एडिशनल स्टेशन हाउस ऑफिसर और एक हेड कॉन्स्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुलिस वैन का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। मारे गए पुलिसकर्मियों के शवों और घायल कॉन्स्टेबल को ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। शुरुआती इलाज के बाद, घायल अधिकारी को आगे के इलाज के लिए पेशावर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
वहीं घटना के तुरंत बाद जिला पुलिस अधिकारी रजा मुहम्मद और डीएसपी दिलफराज भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाशी के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि हमलावर घटनास्थल से भागने में सफल रहे। फिलहाल इसमें शामिल लोगों का पता लगाने और उन्हें पकडऩे की कोशिशें जारी हैं। हमले की जांच भी शुरू कर दी गई है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

