अमेरिका 03 Jully /- अमेरिका और जापान के बीच वाशिंगटन में दो दिन की बातचीत हुई। इस बातचीत के बाद, अमेरिका और जापान साइबर सुरक्षा पर सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए। उन्होंने इंटेलिजेंस शेयरिंग बढ़ाने, जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा को मजबूत करने, हिंद-प्रशांत में साइबर क्राइम से लड़ने और पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी को अपनाने में तेजी लाने का वादा किया। वाशिंगटन में 30 जून और 1 जुलाई को हुई 11वीं यूएस-जापान साइबर डायलॉग के बाद जारी एक जॉइंट स्टेटमेंट में इन कमिटमेंट्स की घोषणा की गई। अमेरिका ने इस बैठक की मेजबानी की, जिसकी सहअध्यक्षता डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट के ब्यूरो ऑफ इमर्जिंग थ्रेट्स और ब्यूरो ऑफ ईस्ट एशियन एंड पैसिफिक अफेयर्स ने की। जापान के विदेश मंत्रालय और नेशनल साइबरसिक्योरिटी ऑफिस ने टोक्यो की तरफ से बातचीत की सहअध्यक्षता की।
अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के स्टाफ, नेशनल साइबर डायरेक्टर ऑफिस, नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर ऑफिस, युद्ध विभाग, न्याय विभाग, फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन, गृह सुरक्षा विभाग, साइबर सिक्योरिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्टैंडर्ड्स एंड टेक्नोलॉजी और फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन के अधिकारी शामिल थे।
जापान के प्रतिनिधिमंडल में आंतरिक मामलों और संचार मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, व्यापार और उद्योग, रक्षा मंत्रालय, नेशनल पुलिस एजेंसी और पब्लिक सिक्योरिटी इंटेलिजेंस एजेंसी के प्रतिनिधि शामिल थे
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

