खंडवा 03 Jully (Rns) । जिले के गांव बोरगांव खुर्द के 18 वर्षीय कुश्ती खिलाड़ी नीरज पिता विट्ठल पटेल ने बुधवार को थाईलैंड में एशियन कुश्ती में जापान के नारू सेंबा को 4-3 से हराकर भारत के लिए कांस्य पदक जीता।
नीरज ने अंडर-20 एशियन चैंपियनशिप में 55 किलोग्राम वर्ग में प्रदर्शन करते हुए यह पदक हासिल किया। विदित हो कि खंडवा जिला प्रदेश में कुश्ती का हब बन चुका है। वहीं बोरगांव खुर्द कुश्ती की खान बन चुका है। बोरगांव खुर्द की माधुरी और छाया पटेल ने कुश्ती के क्षेत्र में उज्जैन में प्रथम स्थान पाया और शीघ्र ही में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए हरियाणा के रोहतक में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

