फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ओवरब्रिज एनएच-2 में गुरूवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से 52 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए खागा सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लच्छीरामपुर निवासी रामऔतार का पुत्र जयकरन गुरूवार की शाम लगभग छह बजे बाइक से गांव वापस आ रहा था। जब वह खागा एनएच-2 ओवर ब्रिज के समीप पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

