कुशीनगर, 03 जुलाई (आरएनएस)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के सचिव भुवन द्वारा अपने विश्राम कक्ष में एल0ए0डी0सी0एस0 के साथ बैठक कर उनके कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
सचिव ने एल0ए0डी0सी0एस0 को निर्देशित करते हुए कहा गया कि एल0ए0डी0सी0एस0 अधिक से अधिक निर्धन व्यक्तियों तक जो न्यायालय से न्याय चाहते हैं, उनको नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराये और उनके मामले की पैरवी करते हुए प्रभावी रूप से न्यायालय में उनका पक्ष रखे तथा उनको न्याय दिलाने में मदद करें। एल0ए0डी0सी0एस0 को जेल विजिट के दौरान उन बन्दियों का जिनका कोई नहीं है। उनसे मुलाकात कर उनके पक्ष को जानने और उनके मुकदमों से सम्बन्धित पत्रावलियों में प्रभावी पैरवी न्यायालयों में करने की बात कही। बैठक में चीफ एल0ए0डी0सी0एस0 लक्ष्मण पाठक, डिप्टी एल0ए0डी0सी0एस0 राकेश कुमार सिंह, असिस्टेंट एल0ए0डी0सी0एस0 आलोक चन्द्र पाण्डेय एवं असिस्टेंट एल0ए0डी0सी0एस0 महेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

