फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर मुहल्ले में शुक्रवार की सुबह घरेलू विवाद के चलते 22 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार आबूनगर मुहल्ला निवासी रियाज की पुत्री आरजू ने घरेलू विवाद के चलते सुबह पहर जहर खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगडऩे लगी तो परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

