फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सनगांव में गुरूवार की रात सोते समय छत से गिरकर 10 वर्षीय किशोरी घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार सनगांव निवासी राजू की पुत्री लक्ष्मी बीती रात छत में सो रही थी। तभी लघुशंका करने के लिए उठी तभी पैर फिसल जाने से छत से गिरकर घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

