रांची 3 जुलाई (आरएनएस)। कुछ लड़ाइयां ताकत हासिल करने के लिए नहीं, बल्कि इंसाफ के लिए लड़ी जाती हैं। ऐसी ही हिम्मत, बदले और जज़्बे से भरी कहानी लेकर आ रही है ‘शीलावती द घाटी क्वीनÓ, जिसका वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर रविवार, 5 जुलाई को रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर होगा। दमदार एक्शन, भरपूर जज़्बात और किसी के आगे न झुकने वाली एक निडर नायिका की कहानी से सजी यह फिल्म शुरू से आखिर तक दर्शकों को बांधे रखेगी और उनके वीकेंड को पूरी तरह मनोरंजन से भरपूर बना देगी। मशहूर निर्देशक कृष जगरलामुडी के निर्देशन में बनी ‘शीलावती द घाटी क्वीनÓ में अनुष्का शेट्टी अपने अब तक के सबसे दमदार और जोशीले किरदारों में से एक में नजर आएंगी। मजबूत महिला किरदारों को पर्दे पर यादगार बनाने के लिए मशहूर अनुष्का इस बार शीलावती बनकर साहस, गुस्से और जज़्बात से भरा एक ऐसा किरदार लेकर आई हैं, जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे। आंध्र प्रदेश और ओडिशा की सीमा पर बसे ईस्टर्न घाट के बीहड़ इलाकों की पृष्ठभूमि पर बनी यह कहानी शीलावती के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक साधारण सामान ढोने वाली महिला है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

