रांची 3 जुलाई (आरएनएस) झारखण्ड विधान सभा में महेश नारायण सिंह, अवर सचिव झारखंड विधानसभा सचिवालय के
सेवानिवृत्ति होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वे 30 जून 2026 को झारखंड विधानसभा सचिवालय से सेवानिवृत्त हुए .उन्होंने अपनी सेवा बिहार विधानसभा से शुरू की थी कैडर विभाजन के बाद झारखंड विधानसभा सचिवालय में अपना योगदान दिए थे । इस अवसर पर झारखण्ड विधान सभा के माननीय अध्यक्ष, रबीन्द्र नाथ महतो उपस्थित रहे। अध्यक्ष द्वारा महेश सिंह नारायण सम्मानित किया गया।विधान सभा सचिवालय में कार्यनिष्ठा,अनुशासन के साथ कार्य करने की सराहना की तथा सक्रिय ,स्वस्थ और सुखद जीवन की उन्हें शुभकामनाएं दी। विदाई समारोह कार्यक्रम में महेश सिंह नारायण सिंह ने अपने विधान सभा सचिवालय में सेवा के दौरान महत्वपूर्ण और अविस्मरणीय क्षण को याद करते हुए भावुक हो गए तथा अध्यक्ष , विधानसभा सचिवालय के पदाधिकारियों एवं सहकर्मियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और कहा कि सचिवालय से प्राप्त सहयोग, स्नेह एवं सम्मान को वे सदैव याद करेंगे।
समारोह में झारखण्ड विधान सभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार एवं उप सचिव एस. शिराज वजीह बंटी, कुन्दन कुमार सिंह, हरेन्द्र कुमार साह, अनूप कुमार लाल एवं अन्य पदाधिकारियों, कर्मचारियों ने भी नारायण के साथ अपने कार्य अनुभव साझा किए तथा उनके योगदान को
याद करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रशाखा पदाधिकारी प्रिय शंकर ने की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

