कौशल विकास के जरिए आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे युवा, ईएसएल स्टील की सराहनीय पहल
बोकारो, 3 जुलाई। श्वस्रु स्ह्लद्गद्गद्य रुद्बद्वद्बह्लद्गस्र द्वारा संचालित ईएसएल स्किल स्कूल में गुरुवार को प्रमाण पत्र, ऑफर लेटर वितरण एवं समापन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कौशल विकास प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले युवाओं का सम्मान करना और उन्हें रोजगार से जोडऩा था।
समारोह में कुल 52 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इस दौरान 16 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण पूर्णता प्रमाण पत्र, 18 युवाओं को नियुक्ति (ऑफर) पत्र तथा स्क्कङ्कढ्ढ एवं स्नञ्जह्र॥्र बैच के 47 प्रशिक्षुओं को रोजगार हेतु आवश्यक टूलकिट प्रदान किए गए। इस पहल ने स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए द्वार खोल दिए हैं।
कार्यक्रम में श्रीमती सुरैना राजन (डीडीएम-नाबार्ड), श्री प्रह्लाद रावत (मुख्य वित्तीय अधिकारी, ईएसएल स्टील), श्री कुणाल दरिपा (हेड-सीएसआर, ईएसएल स्टील), श्री बीरेंद्र कुमार (प्रोग्राम मैनेजर, ईएसएल स्किल स्कूल) तथा श्री अरुण कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
क्रड्ड1द्बह्यद्ध स्द्धड्डह्म्द्वड्ड, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक, ईएसएल स्टील लिमिटेड ने कहा कि कौशल विकास सामाजिक और आर्थिक बदलाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि ईएसएल स्किल स्कूल के जरिए युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण देकर सम्मानजनक रोजगार से जोड़ा जा रहा है। उनका उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और क्षेत्र के समावेशी विकास में योगदान देना है।
इस अवसर पर क्कह्म्ड्डद्धद्यड्डस्र क्रड्ड2ड्डह्ल ने कहा कि कौशल विकास युवाओं के भविष्य में किया गया सबसे महत्वपूर्ण निवेश है। उद्योग आधारित प्रशिक्षण से न केवल युवाओं को रोजगार मिल रहा है, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी मजबूती मिल रही है।
कार्यक्रम की शुरुआत ईएसएल स्किल स्कूल की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की प्रस्तुति से हुई। प्रशिक्षुओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि प्रशिक्षण से उनके तकनीकी कौशल, आत्मविश्वास और रोजगार की संभावनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं सामूहिक छायाचित्र के साथ हुआ। इस अवसर पर ईएसएल स्टील लिमिटेड ने गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

