रांअखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह स्वर्णकार ने छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल का क्षेत्रीय प्रभारी किया नियुक्त
रांची 3 जुलाई (आरएनएस)। अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन (रजि.) ने संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सोनी को अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह स्वर्णकार द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार सोनी को उनके वर्तमान दायित्व के साथ-साथ छत्तीसगढ़, ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल का क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने आदेश में कहा है कि गोपाल प्रसाद सोनी ने झारखंड में संगठन को मजबूत करने, समाज को संगठित करने तथा सामाजिक हितों के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त क्षेत्रीय प्रभारी गोपाल प्रसाद सोनी अब झारखंड के अलावा छत्तीसगढ़, ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल में संगठन के विस्तार, नई इकाइयों के गठन, पदाधिकारियों के समन्वय तथा स्वर्णकार समाज के हितों से जुड़े कार्यों का नेतृत्व करेंगे। साथ ही समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक एकजुटता को बढ़ाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के बाद झारखंड सहित विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों एवं स्वर्णकार समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों ने गोपाल प्रसाद सोनी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा स्वर्णकार समाज के सम्मान, अधिकार और संगठनात्मक विस्तार को नई गति मिलेगी। इसकी जानकारी झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील पोद्दार के द्वारा दी गई,
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

