०स्कूल विकास के लिए 1 लाख की घोषणा
०खेल प्रतिभाओं की सराहना, वॉलीबॉल ग्राउंड बनाने के निर्देश;
धमतरी,3 जुलाई (आरएनएस)। जिले के नगरी प्रवास के दौरान कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या शिक्षा परिसर, दुगली पहुंचकर ‘एक पेड़ मां के नामÓ अभियान के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों और छात्राओं के साथ परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान सभी अधिकारियों ने भी अपनी-अपनी माताओं के नाम पर एक-एक पौधा लगाकर अभियान को सार्थक बनाया।पौधारोपण के बाद कलेक्टर मिश्रा ने विद्यालय परिसर में संचालित शैक्षिक तथा अन्य गति विधियों की जानकारी लेते हुए छात्राओं से आत्मीय संवाद किया। कलेक्टर ने छात्राओं से कहा किविद्यालय उनका अपना परिसर है। इसकी स्वच्छता, सुंदरता और लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी उन्हें ही निभानी होगी। उन्होंने छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।5विद्यालय की आवश्यकताओं को देखते हुए कलेक्टर ने भवन की मरम्मत एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के लिए ?1 लाख की राशि देने की घोषणा की, जिससे छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने व्यायाम शिक्षिका से विद्यालय की खेल गतिविधियों की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि विद्यालय की 4 छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर तथा 8 छात्राओं ने राज्य स्तर पर स्क्वैश प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। छात्राओं की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कलेक्टर ने परिसर में तत्काल वॉलीबॉल ग्राउंड तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने खिलाड़ी छात्राओं रीनू और मंजू से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ गजेंद्र सिंह ठाकुर, सहायक संचालक शिक्षा यदुनंदन वर्मा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विमल साहू, उपसंचालक पंचायत नकुल वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

