नईदिल्ली,06 जुलाई(आरएनएस)। दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित अरुणा आसफ अली अस्पताल में एक वरिष्ठ डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली है। उनकी पहचान डॉ सिमरप्रीत सिंह आनंद (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह अस्पताल के कमरे में डॉक्टर का शव मिला था। डॉक्टर सिंह यहां एनेस्थीसिया विभाग में तैनात थे। पुलिस ने बताया कि उनके पास से 3 पन्नों का एक सुसाइड नोट और एक डायरी बरामद हुई है। इसमे आत्महत्या का कारण बताया गया है।
पंजाब में लुधियाना निवासी डॉ सिंह पिछले 3 साल से इसी अस्पताल में कार्यरत थे। वह 4-5 जुलाई को नाइट ड्यूटी पर थे। रविवार सुबह जब वे कमरे से बाहर नहीं आए, तो उनके सहकर्मियों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर डॉ सिंह का शव पड़ा था। उनके हाथ में कैनुला लगा था। पुलिस ने कमरे से एक सिरिंज, खाली दवा की शीशियां, 3 पन्नों का एक नोट और एक डायरी बरामद की है।
पुलिस ने उनकी मौत का कारण एनीस्थिसिया का इंजेक्शन बताया है। हालांकि, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मेडिकल पैनल पोस्टमॉर्टम करेगा। पुलिस ने बताया कि उनके सुसाइड नोट में अस्पताल में कार्यरत महिला डॉक्टर आकांक्षा चौधरी का जिक्र है, जिसके साथ उनके संबंध थे। डॉ सिंह ने सुसाइड नोट में बताया कि अलग जातियों के परिवार उनकी शादी के लिए राजी नहीं था। इसलिए, उन्होंने यह कदम उठाया। डॉ चौधरी मध्य प्रदेश के जबलपुर की निवासी हैं।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

