बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के मुस्लिम पैकोलिया निवासिनी आयशा अंसारी पत्नी अब्दुल रहीम ने अपने पुत्र इरफान को गांव की ही एक युवती द्वारा झूठे मुकदमें में फंसाकर जेल भेजवा देने के धमकी मामले में सोमवार को एसपी को पत्र देकर न्याय की मांग किया।एसपी को दिये पत्र में आयशा अंसारी ने कहा है कि गांव की ही हबीबा खातून पुत्ती आशिक अली ने उनके पुत्र इरफान अंसारी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने एवं गर्भपात कराने का झूठा एवं मनगढ़न्त आरोप लगाकर ब्लैकमेल कर रही है। हबीबा खातून उनके पुत्र पर विवाह करने का नाजायज दबाव बना रही है । विवाह न करने पर फर्जी मुकदमें में फंसा कर जेल भिजवाने की धमकी लगातार दे रही थी। उनके पुत्र इरफान अंसारी द्वारा विवाह करने से मना करने पर फोन पर झूठा एवं मनगढ़ंत मुकदमा गलत -तथ्यों के आधार पर लिखवा दिया। आयशा अंसारी के अनुसार उनके पति अब्दुल रहीम की दिमागी हालत ठीक नहीं है और वे घर पर ही बिस्तर पर पड़े रहते हैं। हबीबा खातून एक पेशेवर एवं शातिर किस्म की लड़की है और वह कई लोगों को ब्लैकमेल कर चुकी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

