विक्रांत मैसी की वेब सीरीज मुसाफिर कैफे इस महीने रिलीज होने के लिए तैयार है। यह मशहूर लेखक दिव्य प्रकाश दुबे के उपन्यास मुसाफिर कैफे पर आधारित है, जिसमें वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगी। इस बीच, निर्माताओं ने सीरीज से पहला रोमांटिक गाना तेरा हुआ साहिबा जारी कर दिया है, जो विक्रांत और वेदिका के प्यार भरे रिश्ते को दिखाता है। सीरीज का निर्देशन रुचिर अरुण ने किया है। विक्रांत सह-निर्माता इससे जुड़े हैं।
टी-सीरीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर तेरा हुआ साहिबा को जारी किया है। इसे गर्वित सोनी, प्रियांश श्रीवास्तव और हंसिका पारीक ने मिलकर आवाज दी है। गाने के बोल प्रियांश और अनिकेत शुक्ला ने लिखे हैं। संगीत गर्वित और प्रियांश ने मिलकर दिया है। टीजर रिलीज के बाद, यह सीरीज का पहला गाना है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपना प्यार बरसा रहे हैं। मुसाफिर कैफे 24 जुलाई, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
विक्रांत मैसी ने अपने अभिनय करियर में हमेशा कंटेंट-आधारित फिल्मों को प्राथमिकता दी है और अपने दमदार अभिनय से दर्शकों और समीक्षकों का भरोसा जीता है. राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित उनका सफर सार्थक और संवेदनशील कहानियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है. ऐसे में निर्माता के रूप में उनका यह नया कदम पूरी तरह स्वाभाविक और प्रेरणादायक माना जा रहा है.
‘मुसाफिर कैफेÓ का शीर्षक अपने आप में अपनापन, यादों की गर्माहट और भावनाओं से भरे एक खूबसूरत सफर का एहसास कराता है, जो ‘होममेड स्टोरीजÓ की पहली पेशकश के लिए बिल्कुल उपयुक्त है.
अपने नए प्रोडक्शन हाउस और इसकी पहली फिल्म के साथ विक्रांत मैसी न सिर्फ अपनी रचनात्मक सीमाओं का विस्तार कर रहे हैं, बल्कि संवेदनशील, दिल को छू लेने वाली कहानियों के लिए एक नई पहचान भी बना रहे हैं. ऐसे दौर में, जब बड़े पैमाने की कहानियां सिनेमा पर हावी हैं, रोमांस और भावनात्मक कहानी कहने के प्रति उनका यह समर्पण एक ताजग़ीभरा और स्वागतयोग्य बदलाव साबित हो सकता है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

