निर्देशक मिलाप जावेरी की फिल्म तेरा यार हूं मैं काफी वक्त से लोगों का ध्यान खींच रही है। इस फिल्म से अमन इंद्र कुमार बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं, जो धमाल 4 के निर्देशक इंद्र कुमार के बेटे हैं। उनके साथ मुख्य किरदार में आकांक्षा शर्मा दिखाई देंगी। अब निर्माताओं ने फिल्म से रोमांटिक और दर्दभरा गाना तुम ही से प्यार जारी किया है, जिसमें अमन और आकांक्षा की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है।
पिछले महीने निर्माताओं ने फिल्म का टाइटल ट्रैक जारी किया था। अब तुम ही से प्यार जारी हुआ है। गाने को जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं। पायल देव और आदित्य देव ने मिलकर इसे कंपोज किया है। गाने के दृश्य फिल्म में अभिनेत्री के मेंहदी समारोह पर फिल्माए गए हैं। तेरा यार हूं मैं एक एक रोमांटिक-ड्रामा है, जो 31 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों का रुख करेगी।

इसके अलावा फिल्म में परेश रावल, जॉनी लीवर, सुप्रिया पिलगांवकर, मृणाल कुलकर्णी, नेहा खान, आनंद आचार्य और दर्शन जरीवाला जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. ‘तेरा यार हूं मैंÓ 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी