नई दिल्ली 07 Jully (Rns) । पुणे के हाई-प्रोफाइल केतन अग्रवाल मर्डर केस में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, राजा रघुवंशी और केतन अग्रवाल की हत्याओं के बीच अजीब समानताएं देखने को मिल रहीं हैं।
दोनों ही मामलों में, पीड़ितों को उनके पार्टनर ने पहाड़ की चोटी से नीचे फेंक दिया। जांचकर्ताओं का मानना है कि सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी ने शायद सोनम रघुवंशी द्वारा अपने पति की हत्या के लिए बनाई गई योजना से सबक लिया होगा

