वायनाड 07 Jully (rns) /- केरल के वायनाड जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मंगलवार सुबह मेप्पाडी इलाके में बड़ा भूस्खलन हो गया। यह हादसा मीनाक्षी पुल के पास चल रहे टनल निर्माण स्थल पर हुआ, जहां पहाड़ी का बड़ा हिस्सा ढहकर सड़क और समीप बह रही नदी में जा गिरा। हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई मजदूरों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।
प्रशासन, पुलिस और राहत एजेंसियों की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। अब तक 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। मलबा हटाने का काम लगातार जारी है और फंसे लोगों की तलाश की जा रही है

