० 5 लोगों को वितरित किए गए लर्निंग लाइसेंस
जशपुरनगर , 08 जुलाई (आरएनएस)। जिला मुख्यालय जशपुर के नवाटोली स्थित श्रीजी परिवहन सुविधा केन्द्र का शुभारंभ विगत दिवस 05 जुलाई 2026 को उप पुलिस महानिरीक्षक डीआईजी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को परिवहन विभाग द्वारा दी जा रही विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। बताया गया कि इस नवीन केन्द्र के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन संबंधी सेवाओं एवं अन्य परिवहन सेवाओं का लाभ आम नागरिकों को सरल एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर कुल 05 पात्र आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस एवं हेलमेट वितरित किए गए। अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ वाहन चलाने तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, परिवहन सुविधा केन्द्र के संचालक, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। नवीन केन्द्र के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को परिवहन संबंधी सेवाएं अब स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

