रायपुर, 08 जुलाई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा (क्र्रस्) के अधिकारियों का बड़े स्तर पर तबादला आदेश जारी किया है। उप सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक आधार पर 19 अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है।
स्थानांतरित अधिकारियों की सूची
1. इन्द्रजीत बर्मन (आरआर-2013)
– वर्तमान पद: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़
– नई पदस्थापना: अपर संचालक, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, नवा रायपुर अटल नगर।
2. राजीव कुमार पाण्डेय (आरआर-2013)
– वर्तमान पद: आयुक्त, नगर पालिक निगम भिलाई
– नई पदस्थापना: अपर संचालक, उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर अटल नगर।
3. भारती चन्द्राकर (आरआर-2013)
– वर्तमान पद: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
– नई पदस्थापना: अतिरिक्त प्रबंध संचालक, मार्कफेड, नवा रायपुर अटल नगर।
4. दिनेश कुमार नाग (आरआर-2014)
– वर्तमान पद: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा
– नई पदस्थापना: महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर।
5. नयनतारा सिंह तोमर (आरआर-2014)
– वर्तमान पद: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज
– नई पदस्थापना: अपर संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर अटल नगर।
6. गोकुल राम रावटे (आरआर-2014)
वर्तमान पद: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा
नई पदस्थापना: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मुंगेली।
7. आशुतोष चतुर्वेदी (आरआर-2014)
– वर्तमान पद: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरिया
– नई पदस्थापना: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज।
8. अभिषेक कुमार गुप्ता (आरआर-2014)
– वर्तमान पद: अपर कलेक्टर, बलौदाबाजार-भाटापारा
– नई पदस्थापना: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।
9. प्रभाकर पाण्डेय (आरआर-2014)
– वर्तमान पद: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मुंगेली
– नई पदस्थापना: संयुक्त संचालक, खेल एवं युवा कल्याण, रायपुर।
10. शशांक पाण्डेय (आरआर-2014)
– वर्तमान पद: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य शहरी विकास अभिकरण (स्ष्ठ्र), रायपुर एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी ष्ट॥ढ्ढक्कस्।
– नई पदस्थापना: अतिरिक्त प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड तथा अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी ष्ट॥ढ्ढक्कस् का अतिरिक्त प्रभार।
11. अरुण कुमार वर्मा (आरआर-2015)
– वर्तमान पद: अपर कलेक्टर, उत्तर बस्तर कांकेर
– नई पदस्थापना: आयुक्त, नगर पालिक निगम धमतरी।
12. ऋषिकेष तिवारी (आरआर-2015)
– वर्तमान पद: अपर कलेक्टर, बस्तर
– नई पदस्थापना: अपर कलेक्टर, कबीरधाम।
13. विनय कुमार पोयाम (आरआर-2015)
– वर्तमान पद: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा
– नई पदस्थापना: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़।
14. प्रिया गोयल (आरआर-2015)
– वर्तमान पद: आयुक्त, नगर पालिक निगम धमतरी
– नई पदस्थापना: अपर आयुक्त, कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख, नवा रायपुर अटल नगर।
15. योगेन्द्र श्रीवास (आरआर-2016)
– वर्तमान पद: अतिरिक्त प्रबंध संचालक, मार्कफेड, रायपुर
– नई पदस्थापना: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरिया।
16. अतुल विश्वकर्मा (पी-2016)
– वर्तमान पद: आयुक्त, नगर पालिक निगम राजनांदगांव
– नई पदस्थापना: संयुक्त आयुक्त, कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख, नवा रायपुर अटल नगर।
17. रामप्रसाद आंचला (पी-2016)
– वर्तमान पद: आयुक्त, नगर पालिक निगम चिरमिरी
– नई पदस्थापना: प्रवर श्रेणी, कार्यालय कलेक्टर, कबीरधाम।
18. जी.आर. मरकाम (आरआर-2014)
– वर्तमान पद: अपर कलेक्टर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
– नई पदस्थापना: आयुक्त, नगर पालिक निगम राजनांदगांव।
19. विजयेंद्र सिंह (पी-2021)
– वर्तमान पद: डिप्टी कलेक्टर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
– नई पदस्थापना: आयुक्त, नगर पालिक निगम चिरमिरी।
शासन के निर्देश
सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे विभागीय परिपत्र दिनांक 19 जुलाई 2024 के अनुसार अपनी नवीन पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें तथा पालन प्रतिवेदन सामान्य प्रशासन विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से एवं आदेशानुसार सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा द्वारा जारी किया गया है।

००००२५००

