रायगढ़, 08 जुलाई (आरएनएस)। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघातÓ के तहत छाल पुलिस ने ग्राम खेदापाली में छापेमार कार्रवाई कर एक महिला को 30 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 6 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खेदापाली निवासी सविता सतनामी अपने घर के पास इमली के पेड़ के नीचे अवैध रूप से महुआ शराब बेच रही है।
सूचना के आधार पर सहायक उप निरीक्षक शिव खरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान महिला को ग्राहकों को महुआ शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 15-15 लीटर क्षमता की दो प्लास्टिक जरीकेन में भरी कुल 30 लीटर महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 6,000 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपित सविता सतनामी (27 वर्ष), पति झंगलूराम सतनामी, निवासी ग्राम खेदापाली, थाना छाल, जिला रायगढ़ के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक शिव खरे, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, शंकर सिंह क्षत्री, शंभू पाण्डेय तथा महिला आरक्षक रंजिता चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

