रायपुर, 08 जुलाई (रायपुर)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र से पहले आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होगी। शाम 4 बजे मंत्रालय (महानदी भवन) में होने वाली बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र के एजेंडे को अंतिम रूप दिया जाएगा।
साथ ही सदन में पेश किए जाने वाले कई संशोधन विधेयकों और चालू वित्तीय वर्ष के अनुपूरक बजट प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। बैठक में प्रदेश में मानसून की स्थिति और खरीफ सीजन की तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी। खाद-बीज की उपलब्धता, किसानों को आपूर्ति और कृषि विभाग की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा होगी।
बारिश की स्थिति पर होगी समीक्षा
प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 13 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। कई जिलों में औसत से कम वर्षा होने के कारण खरीफ सीजन की बुआई भी प्रभावित हुई है। ऐसे में कैबिनेट बैठक में बारिश की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है।
जरूरत पडऩे पर वैकल्पिक कृषि योजना, सिंचाई व्यवस्था और किसानों को राहत देने के संभावित उपायों पर भी विचार किया जा सकता है। सरकार फिलहाल अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश की संभावना और मौसम की स्थिति पर भी नजर बनाए हुए है।
एसएस
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

