(रायपुर) उरला फैक्ट्री ब्लास्ट: 3 मजदूरों की मौत के बाद फैक्ट्री सील, मृतकों के परिजनों को 30-30 लाख मुआवजारायपुर, 08 जुलाई (आरएनएस)। राजधानी रायपुर के उरला स्थित थ्री डी फैक्ट्री में हुए भीषण ब्लास्ट में तीन मजदूरों की मौत के बाद प्रशासन ने फैक्ट्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाते हुए उसे बंद करा दिया है। घटना की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। वहीं, मृतक मजदूरों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि घटना के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रदेश के उद्योगों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने भी घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि उरला स्थित थ्री डी फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतक मजदूरों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
उद्योग मंत्री ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

