0 पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को बनाया संयोजक, पीडि़त परिवारों और फैक्ट्री प्रबंधन से मिलकर सौंपेगी रिपोर्ट
रायपुर, 08 जुलाई (आरएनएस)। रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित बेंद्री की श्रीजी इनोवेशन फैक्ट्री में हुए भीषण ब्लास्ट के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने घटना की जांच के लिए 8 सदस्यीय समिति का गठन किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर गठित समिति का संयोजक पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को बनाया गया है।
प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी आदेश के अनुसार समिति में राजेंद्र पप्पू बंजारे (जिला अध्यक्ष, रायपुर ग्रामीण), पूर्व विधायक अनीता शर्मा, पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष उदयराम वर्मा, महापौर नंदलाल देवांगन, कार्याध्यक्ष भूपेश बघेल तथा अध्यक्ष असंगठित श्रमिक प्रकोष्ठ मो. सिद्धदीक को सदस्य बनाया गया है।
कांग्रेस ने समिति को निर्देश दिया है कि वह पीडि़त परिवारों, घायलों तथा फैक्ट्री प्रबंधन से मुलाकात कर घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी ले और विस्तृत जांच प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपे।
यह आदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैंदू द्वारा जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और संबंधित पदाधिकारियों को भी भेजी गई है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

