रुड़की,08 जुलाई(आरएनएस)। कतर में बैठे पति ने वीडियो कॉल पर पंचायत के सामने दहेज को लेकर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर, देवर और दो ननदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर जिला निवासी गुलशबिस्ता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह 24 नवंबर 2024 को लाठरदेवा शेख निवासी मुईद अहमद के साथ हुआ था। परिजनों ने शादी में करीब 30 लाख रुपये खर्च किए थे। बताया कि मुईद अहमद कतर में मैनेजर के पद पर नौकरी करता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

