रुड़की,08 जुलाई(आरएनएस)। दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल कोअस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर कर दिया। सेठपुर गांव निवासी कैलाश 30 वर्षीय मोटरसाइकिल से मंगलवार की देर रात अपने गांव वापस लौट रहा था। लेकिन वह जैसे ही लक्सर सुल्तानपुर मार्ग पर बेगम पुल पर पहुंचा तो इस बीच लक्सर की ओर से जा रही बाइक ने उसकी टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर में काफी चोट लग गई। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी।जानकारी मिलने पर परिजन मौक़े पर पहुंचे और घायल को हरिद्वार रोड मोहल्ले में स्थित अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

