रुड़की,08 जुलाई(आरएनएस)। पिछले तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश का असर अब फल मंडी में भी साफ दिखाई देने लगा है। बारिश के कारण आम की आवक घटने तथा फलों की कमी से ज्वालापुर फल मंडी में आम के दाम अचानक बढ़ गए हैं। महज पांच दिन पहले तक जो आम 25 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, वह अब 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं आम की लंगड़ा किस्म की मांग बढऩे से उसका भाव भी आसमान छूने लगा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

