रुड़की,08 जुलाई(आरएनएस)। मंगलौर के ग्राम थीथकी कवादपुर निवासी निखिल शर्मा मंगलवार सुबह बाइक से भगवानपुर स्थित एक कंपनी में ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह पनियाला अंडरपास के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में निखिल गंभीर रूप से घायल हो गए। टोल प्लाजा की एंबुलेंस ने उन्हें तुरंत आरोग्यम अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें देहरादून के रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि घायल के चाचा राजेंद्र प्रसाद शर्मा की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

