आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा वीकडेज में ठीक ठाक कलेक्शन कर रही है। हुमा कुरैशी की फिल्म बेबी डू डाई डू के कलेक्शन में कोई खास इजाफा नहीं हुआ है। अक्षय कुमार की फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। जानिए मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।
आलिया भट्ट की नई रिलीज हुई फिल्म अल्फा ने वीकएंड पर शानदार कमाई की। अब फिल्म ने दोबारा रफ्तार पकड़ी है। मंगलवार को इसने 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले सोमवार को फिल्म की कमाई 3.85 करोड़ रुपये रही थी। बॉक्स ऑफिस पर अब तक इसने 42.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसमें शरवरी वाघ और बॉबी देओल अहम किरदारों में हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल की कमाई में भी दूसरे वीकएंड के बाद गिरावट दर्ज की गई है। दूसरे मंगलवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे सोमवार को इसने 2.65 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने अब तक कुल 120.55 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
हुमा कुरैशी की अदाकारी वाली फिल्म बेबी डू डाई डू ने कुछ खास नहीं किया है। वीकएंड की बाद इसकी कमाई काफी घटी है। मंगलवार को इसने सिर्फ 36 लाख रुपये कमाए हैं। सोमवार को इसने 41 लाख रुपये कमाए थे। इसका टोटल कलेक्शन 2.58 करोड़ रुपये हो गया है।
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की अदाकारी वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2Ó का कलेक्शन अब लाखों में पहुंच गया है। 19वें दिन इसने 50 लाख रुपये कमाए हैं। होमी अदजानिया निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन 93.45 करोड़ रुपये हो गया है।
साउथ की फिल्म ‘मां इंटी बंगारमÓ ने रिलीज के 19वें दिन 40 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन 58.90 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म को बी.वी. नंदिनी रेड्डी ने निर्देशित किया है। इसमें सामंथा रुथ प्रभु एक्शन अवतार में नजर आई हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

