सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की आगामी फिल्म ड्रैगन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, अभिनेता ने अपनी एक और धमाकेदार पौराणिक फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। काफी समय से चर्चाएं थीं कि एनटीआर और निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास एक परियोजना के लिए साथ आ सकते हैं। आखिरकार निर्माताओं ने फिल्म से पहला पोस्टर जारी करते हुए इसकी घोषणा कर दी। शीर्षक अभी तय नहीं है, लेकिन फिल्म भगवान कार्तिकेय (मुरुगन) पर आधारित बताई जा रही है।
निर्माताओं ने फिल्म से पहला पोस्टर जारी किया है, जो भीषण युद्ध और आग की पलटों को दर्शाता है। उसके बीच में भगवान शिव का त्रिशूल खड़ा है। कैप्शन में लिखा है, शिव के पुत्र। पार्वती का गौरव। हमेशा रहने वाले सेनापति। एक बार फिर त्रिविक्रम के साथ। परियोजना का निर्माण हारिका एंड हसीन क्रिएशन्स और एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले किया जाएगा। फिलहाल निर्माताओं ने फिल्म की कहानी और कास्ट से जुड़ी अन्य जानकारी को अभी गुप्त रखा है।
इस परियोजना में एक असाधारण रचनात्मक टीम एक साथ आई है। प्रख्यात संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर इस भव्य कृति में एक और रोमांचक आयाम जोड़ते हुए एक विशाल संगीतमय अनुभव प्रदान करने के लिए इसमें शामिल हुए हैं।
इस फिल्म का निर्माण प्रतिष्ठित हारिका एंड हसीन क्रिएशन्स बैनर के तहत एस. राधा कृष्ण (चाइना बाबू) और एनटीआर आर्ट्स के तहत नंदामुरी कल्याण राम संयुक्त रूप से करेंगे। तेलुगु सिनेमा के सबसे सफल अभिनेता-निर्देशक जोडिय़ों में से एक के एक बार फिर साथ आने और दो दिग्गज प्रोडक्शन हाउसों के समर्थन से, यह फिल्म अब तक के सबसे भव्य सिनेमाई आयोजनों में से एक बनने जा रही है।
कलाकारों, तकनीकी दल और निर्माण कार्यक्रम से संबंधित अन्य विवरण जल्द ही घोषित किए जाएंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

