9 जुलाई (आरएनएस )। यूकेडी ने फायर लाइन को लेकर वन विभाग के एसडीओ को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष दीपेश शर्मा की अगुवाई में फायर लाइन की नियमावली, वन संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। पेड़ों की कटाई के बजाय वैज्ञानिक और पर्यावरण अनुकूल उपाय अपनाने और पेड़ काटने के बाद स्थानीय प्रजातियों के अधिक से अधिक पौधे लगाकर संरक्षण करने की मांग की। यहां दीपेश शर्मा, गजेंद्र सिंह बोहरा, विपिन शर्मा और संजय भट्ट आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

