9 जुलाई (आरएनएस )। दर्जा धारी हुकम सिंह कुंवर गृह क्षेत्र गुमदेश पहुंचे। जहां लोगों ने उनका स्वागत किया। ग्रामीणो ने उन्हें ज्ञापन दिया। गुमदेश विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी के नेतृत्व में लोगों ने क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खोलने, पेयजल, किमतोली-गौड़ी-चम्पावत सड़क निर्माण की मांग की। समिति ने चिल्कोट से किमतोली तक लगभग छह किमी सड़क मार्ग को भी स्वीकृति दिलाने को कहा। यहां नारायण अधिकारी, मोहित पाठक, मदन कलौनी, ललित मोहन कुंवर, कमल बोहरा, डॉ. महेंद्र सिंह, भीम पंत आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

