मुंबई ,09 जुलाई ,। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को शानदार वापसी देखने को मिली। बुधवार की भारी गिरावट में निवेशकों की जो 8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति डूब गई थी, गुरुवार की सुबह उसमें से काफी हद तक भरपाई हो गई। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में 0.8 प्रतिशत से अधिक की मजबूत तेजी दर्ज की गई। सुबह 10:10 बजे तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (क्चस्श्व) का सेंसेक्स 635 अंक से ज्यादा की छलांग लगाकर 77,139 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (हृस्श्व) का निफ्टी 195 अंक चढ़कर 24,077 पर कारोबार करता दिखा। बाजार में लौटी इस रौनक से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के कुल मार्केट कैप में लगभग 5.57 लाख करोड़ रुपये का शानदार इजाफा हुआ, जिससे कुल मार्केट कैप बढ़कर 477 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।
एयरटेल और सन फार्मा ने भरी उड़ान, आईटी शेयरों में दिखी गिरावट
बाजार की इस तेजी में कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में भारती एयरटेल, एटरनल और सन फार्मा के शेयरों में लगभग 3 प्रतिशत की तगड़ी बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे हैवीवेट शेयरों में भी 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखी गई। हालांकि, बाजार की इस हरियाली के बीच आईटी सेक्टर के शेयरों ने निवेशकों को थोड़ा निराश किया। इंफोसिस, टीसीएस (ञ्जष्टस्) और बजाज फाइनेंस के शेयरों में 1 से 2 प्रतिशत तक की गिरावट आई, जिसके चलते ये शेयर बेंचमार्क इंडेक्स में टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल रहे।
मिडकैप-स्मॉलकैप में लौटे निवेशक, इंडिया ङ्कढ्ढङ्ग 9 फीसदी से ज्यादा लुढ़का
शेयर बाजार में निवेशकों का उत्साह केवल बड़ी कंपनियों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि ब्रॉडर मार्केट में भी जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 2 फीसदी तक की शानदार बढ़त दर्ज की गई। बाजार में निवेशकों का भरोसा लौटने की सबसे बड़ी वजह बाजार के उतार-चढ़ाव को मापने वाले ‘इंडिया ङ्कढ्ढङ्गÓ (ढ्ढठ्ठस्रद्बड्ड ङ्कढ्ढङ्ग) में आई भारी गिरावट रही। पिछले कारोबारी सत्र में 26 फीसदी उछलने के बाद गुरुवार को यह 9 फीसदी से अधिक गिरकर 13.34 के स्तर पर आ गया, जिससे निवेशकों के बीच डर का माहौल कम हुआ और जमकर खरीदारी हुई।
फार्मा से लेकर रियल्टी सेक्टर में बूम, 2500 से ज्यादा शेयरों में हरियाली
सेक्टर के हिसाब से बाजार का प्रदर्शन देखें तो लगभग हर तरफ हरियाली छाई रही। निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी फार्मा, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स समेत कई सेक्टोरल इंडेक्स में 1 से 2 फीसदी तक की शानदार तेजी देखने को मिली। हालांकि, देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस के पहली तिमाही (क्त1) के नतीजों से पहले निफ्टी आईटी इंडेक्स में लगभग 1 फीसदी की गिरावट जरूर दर्ज की गई। कुल मिलाकर बाजार का रुख पूरी तरह सकारात्मक रहा, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (हृस्श्व) पर 2,506 शेयरों में तेजी रही, जबकि केवल 433 शेयरों में गिरावट आई और 93 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

