रायपुर(आरएनएस)। राजधानी रायपुर की खमतराई पुलिस ने फरसा की नोक पर लूट की दो वारदातों का खुलासा करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए तीन मोबाइल फोन, नगदी और वारदात में प्रयुक्त धारदार फरसा बरामद किया है। चोरी का मोबाइल खरीदने वाले आरोपी के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की गई है।पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मयंक गुर्जर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा तथा थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, पहली घटना 20 जून 2026 की रात डीआरएम कार्यालय के पास हुई थी, जहां मोटरसाइकिल सवार युवक को फरसा दिखाकर उसका रियलमी मोबाइल फोन और 1,800 रुपये लूट लिए गए थे। दूसरी घटना 6 जुलाई 2026 की रात वॉल्टेयर लाइन के पास हुई, जहां एक्टिवा सवार युवक और हाईवा चालक को चाकू दिखाकर दो मोबाइल फोन और 1,750 रुपये लूटकर आरोपी फरार हो गए थे।दोनों मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए तीन मोबाइल फोन, नगदी और वारदात में इस्तेमाल धारदार फरसा बरामद किया गया। पुलिस ने चोरी का मोबाइल खरीदने वाले आरोपी के खिलाफ भी भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही आम्र्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 54,998 रुपये मूल्य का मशरूका बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जयराज तांडी (20), करन नायक (18), दिनेश सोना (23), कृष्णा उर्फ अर्जुन उर्फ बाबू (19), बबलू महानंद (34) तथा एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। सभी के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

