बीजापुर,9 जुलाई (आरएनएस)। जिले के उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम नम्बी में वृद्ध ग्रामीण की हत्या के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए मृतक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया ै। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पारिवारिक और संपत्ति संबंधी विवाद सामने आया है।पुलिस के अनुसार, ग्राम नम्बी में वृद्ध मुचाकी हूंगा की हत्या की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, गवाहों के बयान तथा तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर संदेह मृतक के बड़े बेटे मुचाकी देवा पर गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।पूछताछ के दौरान आरोपी मुचाकी देवा (27 वर्ष) ने अपने पिता की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि पारिवारिक विवाद और संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद के कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की आगे की
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

