महासमुंद,09 जुलाईं (आरएनएस)। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और सिंघोड़ा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 10.380 किलोग्राम गांजा की तस्करी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा और तीन मोबाइल फोन सहित कुल 5.49 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध व्यक्ति ग्राम रेहटीखोल स्थित एनएच-53 के पास दो पि_ू बैग में गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर एएनटीएफ और सिंघोड़ा पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में पहले आरोपी गोलमोल जवाब देते रहे, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर बैग में गांजा होना स्वीकार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश उर्फ राजू सिंह (50) निवासी फतेहपुर (उत्तर प्रदेश),
विकास कुमार तिवारी (26) निवासी अवंति विहार, रायपुर (मूल निवासी कोरिया) और सतेन्द्र कुमार निर्मल (24) निवासी फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के बलांगीर से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर बिक्री के लिए जा रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 10.380 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत 5.19 लाख रुपये आंकी गई है, तथा तीन मोबाइल फोन (कीमत 30 हजार रुपये) जब्त किए हैं। कुल जब्त मशरूका की कीमत 5.49 लाख रुपये है।तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(क्च)(द्बद्ब)(क्च) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के सोर्स, डेस्टिनेशन और वित्तीय लेन-देन (फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन) की भी जांच कर रही है।
००००


