0निराकरण हेतु अधिवक्ताओं एवं बैंक कर्मचारियों की बैठक आयोजित ।
कोंडागांव,09 जुलाई (आरएनएस)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के तत्वाधान एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेशमा बैरागी पटेल एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय की अध्यक्षता में आगामी 18 जुलाई 2026 को आयोजित स्पेशल लोक अदालत (धारा 138, पराक्राम्य लिखित अधिनियम, 1881 चेक बाउंस प्रकरण) के सफल आयोजन तथा अधिकाधित प्रकरणों के सौहार्दपूर्ण निराकरण के उद्देश्य से मध्यस्थता केन्द्र में कोण्डागांव जिले के समस्त बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य न्यायिक मजिट्रेट महोदया ने कहा कि स्पेशल लोक अदालत का उद्देश्य चेक बाउंस से संबंधित लंबित प्रकरणों का त्वरित, सरल एवं आपसी सहमति के आधार पर निराकरण करना है। उन्होंने कहा कि समझौते के माध्यम से विवादों का समाधान होने से पक्षकारों का समय, धन एवं श्रम की बचत होती है तथा न्यायालयों में लंबित मामलों की संख्या में कमी आती है। उन्होंने अधिवक्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने पक्षकारों को स्पेशल लोक अदालत के लाभों से अवगत कराते हुए अधिकाधिक प्रकरण समझौते के लिए प्रस्तुत करें। साथ ही सभी बैंक अधिकारियों को स्पेशल लोक अदालत को जनहित एवं न्यायहित की दृष्टि से सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया। साथ ही बैठक में बैंक कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने बैंक से संबंधित धारा 138 एन.आई.एक्ट के लंबित प्रकरणों का परीक्षण कर अधिकाधिक प्रकरण स्पेशल लोक अदालत में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। साथ ही संबंधित खाताधारकों, शिकायतकर्ताओं एवं अन्य पक्षकारों से पूर्व संपर्क स्थापित कर उन्हें लोक अदालत के लाभों की जानकारी दें तथा आपसी समझौते के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक प्रकरणों का सौहार्दपूर्ण एवं शीघ्र निराकरण हो सके। साथ ही यह भी कहा कि बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी न्यायालय के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक अभिलेख समय पर उपलब्ध कराएं तथा लंबित प्रकरणों की अद्यतन जानकारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रस्तुत करें। उन्होंने सभी बैंक शाखाओं से इस विशेष अभियान को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने की अपेक्षा व्यक्त की।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

